नई दिल्ली शराब नीति केस में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी और रिमांड से दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा है। इस मामले में अब 3 अप्रैल को सुनवाई होगी।नई दिल्ली शराब नीति केस में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी और रिमांड से दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा है। इस मामले में अब 3 अप्रैल को सुनवाई होगी।
उधर, 28 मार्च को केजरीवाल की रिमांड अवधि खत्म हो रही है। इस मामले में गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर भी गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के ACJ मनमोहन की डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी।
केजरीवाल ने 23 मार्च को अपनी गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए फौरन सुनवाई की मांग की थी। बुधवार को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी और ED की ओर से ASG एसवी राजू ने करीब डेढ़ घंटे अपनी दलीले रखीं।
ASG राजू ने कहा कि हम डिटेल में जवाब फाइल करना चाहते हैं। मुख्य केस में हमें 3 हफ्ते दिए गए थे। इस मामले में भी हमें अपना जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कहा कि यह देर करने के हथकंडे हैं। हम हाईकोर्ट से अपील करते हैं कि इस पर अभी फैसला किया जाए। आप इसे स्वीकार करें या फिर मना कर दें।
Tuesday, March 31
Breaking News:
- #MP FIRST | मप्र में गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ने पर सियासत तेज, अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना |
- #SATYA DARSHAN | 2026 के तेल गैस संकट का असली सच । अब आगे क्या ??
- #MP FIRST | भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन: CM डॉ. मोहन यादव बोले- भारत विश्व की महाशक्तियों में शामिल |
- #MP FIRST | उज्जैन: भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा ने किए महाकाल भस्म आरती के दर्शन, परिवार संग की पूजा-अर्चना |
- #MP FIRST | एमपी–यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: साझेदारी से विकास को नई दिशा, वाराणसी में बड़ा आयोजन प्रस्तावित |
- #UP FIRST | हमीरपुर में भीषण आग: सड़क किनारे की तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान |
- #MP FIRST | इंदौर को बड़ी सौगात: नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के चौथे चरण का भूमि-पूजन, 1356 करोड़ से बदलेगी जल व्यवस्था |
- #MP FIRST | मध्यप्रदेश में MSME और स्टार्टअप्स को बड़ा बूस्ट: CM डॉ. मोहन यादव ने 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की |
- #MP FIRST | भोपाल में MSME और स्टार्टअप्स को बड़ा प्रोत्साहन, CM ने करोड़ों की राशि की अंतरित |
- #CG FIRST | सूरजपुर दौरे पर CM विष्णु देव साय ने माँ कर्मा से लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना |
