पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली ।ब्यूरो ।
दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह ठप
भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात और निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत दोनों देशों के बीच चल रहा सीमित व्यापार भी अब पूरी तरह बंद हो गया है। सरकार की ओर से इस निर्णय को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यह कदम देशहित और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक नीति और व्यापारिक प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
