मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख प्रहलाद पटेल कल एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली जिले में आएंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जल संरक्षण, ग्राम विकास तथा ग्रामीण सहभागिता से जुड़े अहम मुद्दों पर संवाद करेंगे।

HIGHLIGHT :
  • कंचन नदी उद्गम स्थल ग्राम पिड़ारवा और ग्राम पंचायत तेंदुहा का निरीक्षण
    पूजा-अर्चना, श्रमदान व सफाई अभियान में भाग लेंगे
    स्थानीय ग्रामीणों से करेंगे संवाद – जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा
  • ग्राम पंचायत गढ़हरा का दौरा
    जल संरचना का निरीक्षण
    “मेरी नदी मेरी वाटिका” समूह और ग्रामीणों से संवाद
  • राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम कार्यक्रम
    पाँच सरपंच सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी
    आजीविका समूह के स्टॉल्स और उत्पादों का निरीक्षण

संवाद और भागीदारी पर ज़ोर

प्रहलाद पटेल अपने दौरे में विशेष रूप से जन संवाद, जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह दौरा “जनभागीदारी से विकास” की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.