पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल ।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उज्जैन के पंथपिपलाई क्षेत्र में श्रद्धालु और कांवड़ियों के लिए विशेष खिचड़ी और चाय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पिछले 7 वर्षों से प्रहलाद जाट मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है और अब एक प्रेरणादायी परंपरा बन चुका है।

इस बार 5 कुंटल खिचड़ी और 251 लीटर दूध से बनी चाय श्रद्धालुओं में वितरित की गई। इंदौर और अन्य जगहों से आए कांवड़ यात्रियों, भक्तों और राहगीरों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत साल 2018 में मात्र 25 किलो खिचड़ी वितरण से हुई थी, जो अब सैकड़ों लोगों के लिए सेवा कार्य में बदल गई है। आयोजन स्थल पंथपिपलाई के वाटर पार्क के पास श्रद्धा और सेवा का माहौल देखने को मिला।

हेलमेट पहनने की अपील

इस अवसर पर हेलमेट जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें टू व्हीलर चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा, “भक्ति के साथ सुरक्षा भी जरूरी है, हेलमेट न सिर्फ कानून है, बल्कि जीवन की रक्षा का साधन भी है।”

भक्ति, सेवा और सुरक्षा – तीनों का सुंदर मेल

श्रावण मास में नर्मदा जल लेकर बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले कांवड़ियों के लिए यह आयोजन आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण बना।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.