पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। पुनीत पटेल।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), मध्य भारत प्रांत ने अपने सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 20 जुलाई 2025 से शुरू किए गए विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 1,11,444 नए सदस्य बनाकर संगठन ने नया इतिहास रच दिया।
अब मध्य भारत प्रांत की कुल सदस्य संख्या 5,15,782 तक पहुँच चुकी है। यह उपलब्धि संगठन के लगातार छात्र संपर्क अभियान, छात्र हितों के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इसे ऐतिहासिक सफलता बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य से जोड़ते हुए देशभर में उनकी आवाज़ बन चुकी है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
ABVP विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, शिक्षा में सुधार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा। यह उपलब्धि संगठन की सशक्त नेतृत्व क्षमता और युवाओं के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
