मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के जैसीनगर से प्रदेश को ऊर्जा और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश दिलाने जा रहे हैं।
वे सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना के अंतर्गत सिंगल विंडो पोर्टल और मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना – ग्रीन एनर्जी की दिशा में कदम

मध्यप्रदेश सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति-2025 लागू की है।
• जिलों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
• वाहनों के लिए CNG स्टेशन स्थापित होंगे।
• लक्ष्य – सस्ता, स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन घर-घर तक पहुँचाना।
• निवेशकों को आकर्षित कर मध्यप्रदेश को भारत का अग्रणी ग्रीन एनर्जी हब बनाना।

सिंगल विंडो पोर्टल – निवेशकों के लिए सरल प्रणाली

• CNG स्टेशन संचालन और पाइपलाइन बिछाने के लिए NOC और अनुमति अब इसी पोर्टल से।
• जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है अनुमति जारी करने के लिए।
• तय समय-सीमा – NOC अधिकतम 60 दिन और अनुमति 77 दिन में।

मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम – “आपका राशन, आपका अधिकार”
• उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण को पारदर्शी बनाया जाएगा।
• उपभोक्ताओं को SMS से तुरंत जानकारी –
• राशन की मात्रा
• दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता
• जागरूकता शिविर आयोजित होंगे ताकि हर उपभोक्ता अपने अधिकार को समझे और पाए।

इन दोनों पहल के साथ प्रदेश में ऊर्जा क्रांति और सामाजिक पारदर्शिता की नई शुरुआत होगी।

Share.

Comments are closed.