“आज हम याद कर रहे हैं मेवाड़ के महान वीर, शिरोमणि महाराणा संग्राम सिंह ‘राणा सांगा’ को, जिनका बलिदान और शौर्य सदैव इतिहास में जीवित रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राणा सांगा के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भारत की मिट्टी आपके शौर्य, त्याग और बलिदान पर सदा गर्व करेगी।

राणा सांगा ने अपने जीवन को देश और अपने प्रजा की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनका यह आदर्श आज भी हमें साहस, त्याग और निष्ठा की प्रेरणा देता है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राणा सांगा जैसे महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

आज पूरा देश और खासकर मेवाड़ के लोग इस महान योद्धा को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद कर रहे हैं। उनका साहस और त्याग हमें यह संदेश देता है कि सच्ची वीरता और बलिदान समय की कसौटी पर हमेशा अमर रहते हैं।”

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.