जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में समस्या के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो वहीं कई उपभोक्ता एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में अपने सिलेंडरों के इंतजार में खड़े हैं।

हालांकि मोबाइल पर डिलीवरी का संदेश मिलने के बाद भी कई उपभोक्ताओं तक सिलेंडर समय पर नहीं पहुँच पा रहे हैं, जिससे घर में रसोई का काम प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर घरेलू गैस आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। स्टॉक में कमी की आशंका के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सुबह से ही कई गैस एजेंसियों के बाहर लोग खाली सिलेंडरों के साथ कतार में खड़े नजर आए।

उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन गैस बुकिंग में भी दिक्कत आ रही है। कई बार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, और जिनको मोबाइल पर डिलीवरी का संदेश मिल चुका है, उन्हें भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा।

हालांकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में पर्याप्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग में समस्या आ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्या जल्द ही हल कर दी जाएगी और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply