छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन के बाद भगवान जगन्नाथ से राज्य के विकास और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
