भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतीय नव वर्ष और गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मराठी परंपरा और संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में विट्ठल के अभंगों की मधुर गूंज ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मराठी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से मुख्यमंत्री निवास गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव का पारंपरिक सम्मान किया गया। उन्हें मराठी परंपरा के अनुसार पेशवाई पगड़ी पहनाई गई।

इसके साथ ही समग्र मराठी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को गुड़ी पड़वा के प्रतीक के रूप में ‘गुड़ी’ भेंट की गई, जो समृद्धि, विजय और नए वर्ष की शुभ शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

यह आयोजन मराठी संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply