राजधानी भोपाल आज पूरी तरह से साहित्य और संस्कृति के रंग में रंगी नजर आ रही है…
मौका है हिंदू नववर्ष के शुभ आगमन का… और इसी खास अवसर पर शहर में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “कर्मश्री” का आयोजन किया जा रहा है…

इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में शामिल होने के लिए देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास आज दोपहर नियमित फ्लाइट से भोपाल पहुंचे…

राजधानी पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया…
रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया…

इस दौरान एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने को मिला…
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने प्रिय कवि का स्वागत किया… और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया…

आपको बता दें कि “कर्मश्री” संस्था द्वारा आयोजित यह भव्य कवि सम्मेलन आज रात 8 बजे अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में आयोजित किया जाएगा…

इस आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास के साथ-साथ देशभर के कई ख्यातनाम कवि भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे…
जिनमें हास्य कवि दिनेश बावरा, पैरोडीकार सुदीप भोला, कवि अजय अंजाम, कुशल कुशलेन्द्र और कवियत्री सान्या राय जैसे नाम शामिल हैं…

हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे भोपाल में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है…
बताया जा रहा है कि इस कवि सम्मेलन में 50 हजार से अधिक श्रोताओं की मौजूदगी हो सकती है…

कार्यक्रम की एक खास बात यह भी है कि इसमें किसी भी प्रकार के पास जारी नहीं किए गए हैं…
बल्कि “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बैठक व्यवस्था की गई है…

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले आयोजन स्थल पर पहुंचें, ताकि मंच के सामने स्थान सुनिश्चित किया जा सके…

कुल मिलाकर, भोपाल में आज साहित्य, संस्कृति और उत्साह का एक भव्य संगम देखने को मिलने वाला है…
जहाँ कविता के जरिए भावनाओं, व्यंग्य और विचारों की एक अनूठी प्रस्तुति दर्शकों को देखने को मिलेगी…

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply