मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत बड़ी राहत देते हुए 4,95,965 हितग्राहियों को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
प्रत्येक हितग्राही को ₹10,000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। इस योजना के अंतर्गत कुल ₹495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि DBT के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचती है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित लाभ सुनिश्चित होता है।
योजना के तहत 18,647 बैगा-गुनिया परिवार और 22,028 अन्य बैगा-गुनिया परिवारों को भी लाभ मिला है। इस पहल से इन परिवारों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की योजनाओं को समय-समय पर और अधिक प्रभावी बनाया जाता रहेगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
