देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर पहुंचने पर उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजन और ध्यान किया। इस दौरान जया किशोरी बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जया किशोरी का स्वागत किया गया।

कौन हैं जया किशोरी

जया किशोरी देश की प्रसिद्ध युवा कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं और ‘श्रीमद्भागवत कथा’‘नानी बाई रो मायरो’ के लिए जानी जाती हैं।

उन्हें वर्ष 2024 में राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जया किशोरी ने महज 9 साल की उम्र में लिंगाष्टकम और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ शुरू कर दिया था। उनके गुरु गोविंद राम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि दी।

आज सोशल मीडिया पर भी उनके भजन और प्रवचन लाखों लोगों तक पहुंचते हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply