उज्जैन। जिले में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया और तेज हवा, आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।

शुरुआत बूंदाबांदी से हुई, लेकिन कुछ ही देर में तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने लगी और कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

बेमौसम बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवा और बारिश के चलते आम जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुआ।

इस अचानक बदले मौसम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link