कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार के कारण दो ट्रकों के आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा कांकेर के बाईपास, मानकेसरी चौक में हुआ।

मौके पर तुरंत कांकेर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल की जांच में कांकेर कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार और सड़क पर सतर्कता न रखने के कारण हुई। पुलिस ने कहा है कि आगे की कार्रवाई के बाद हादसे के कारणों का स्पष्ट विवरण साझा किया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षित गति बनाए रखें और सतर्कता से वाहन चलाएं।

PUBLICIFRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply