धमतरी से बड़ी खबर सामने आ रही है! जिलेभर में नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन निश्चय’। इस अभियान में कुल 150 स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे और अपराध पर कोई भी रोक नहीं लगने दी जाएगी।
आईजी रायपुर रेंज के निर्देशन और एसपी धमतरी के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। कुल 30 पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों और नशे के कारोबारियों पर कड़ा प्रहार किया।
इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 3.97 किलो गांजा जब्त किया गया। वहीं, आबकारी एक्ट के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार कर 113 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा, एक आरोपी को देशी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा गया।
धमतरी पुलिस ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को अपराध और नशे से मुक्त करना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
तो साफ है, धमतरी पुलिस ने अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा संदेश दिया है। न सिर्फ गिरफ्तारी हुई है, बल्कि अवैध नशे और शराब की बड़ी खेप भी जब्त की गई है। आगे भी पुलिस के ऐसे अभियान जिले में लगातार जारी रहेंगे।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
