बड़वानी जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने का विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते शिक्षक टीईटी परीक्षा को रद्द करने और नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।
इस विरोध प्रदर्शन के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक हाई स्कूल बड़वानी में एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने बाइक रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनू गोयल को सौंपा।
शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है और आने वाले समय में प्रशासन की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
