भोपाल। आयुष विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, पाठ्यक्रम एवं परीक्षा व्यवस्था, प्रायोगिक एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप सुविधाओं तथा स्टाइपेंड में वृद्धि सहित विभिन्न छात्रहित के विषयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राउंड टेबल डिस्कशन किया।

इसी क्रम में पंडित खुशीलाल शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में अभाविप ने जिज्ञासा आयाम के संयुक्त तत्वावधान में राउंड टेबल डिस्कशन न आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आयुष विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं एवं अपेक्षाएं रखीं।

इस अवसर पर उपस्थित अभाविप मध्यभारत प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि आयुष शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों का बेहतर प्रशिक्षण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के स्टाइपेंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा, प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से जुड़े विषयों को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। इस अवसर पर “जिज्ञासा” के प्रांत संयोजक श्री अतुल पटले एवं डॉ. अभिषेक त्यागी भी उपस्थित रहे।

अभाविप प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि आयुष इंटर्न के स्टाइपेंड में सम्मानजनक वृद्धि सहित विद्यार्थियों की न्यायसंगत मांगों का शासन को संवेदनशीलता से विचार कर समाधानकारी निर्णय लेना होगा।

आयुष विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने अभाविप के इस रचनात्मक पहल का स्वागत करते हुए उनकी विभिन्न मांगों के आंदोलन को नई दिशा मिलने की बात कही।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply