शहडोल 9 जनवरी 2023- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबाल को क्रांति का स्वरूप देने के उददेश्य से फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनूपपुर जिले के ग्राम पथरौडी एवं देवरा में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 6 जनवरी को आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मैच चर्चा (छत्तीसगढ़) वर्सेस बलिया (उत्तर प्रदेश) चर्चा 2 गोल से विजयी हुई दूसरा मैच जसपुर वर्सेस महोबा जिसमे महोबा की टीम ने 1 गोल से विजय हुई।










