Author: Public First News

मध्य प्रदेश के नागदा में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य राजपाल अपने गांव रत्न्यखेड़ी में सरेंडर कर दिया है। राजपाल ने पुलिस और मीडिया के सामने स्वीकार किया कि उसने खरगोन के व्यापारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर फायरिंग करवाने में भूमिका निभाई। राजपाल ने दावा किया कि व्यापारी का व्यवहार छोटी बच्चियों के प्रति अनुचित था और वह किसानों का शोषण करता था। उन्होंने बताया कि अपने गैंग साथियों के माध्यम से उन्होंने इस कदम को उठाया। पहले हमला असफल रहा, जिसके बाद गैंग के सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ ने फायरिंग करवाई। सरेंडर के दौरान राजपाल ने प्रशासन…

Read More

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्राम मोतियारी, तहसील नरैनी पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की। बताया गया कि 49 वर्षीय उद्र प्रताप यादव कुछ दिन पहले सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत दैवीय आपदा से प्रभावित था, जिसे देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों सहित परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के पास मात्र आधा बीघा जमीन है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। इस दौरान सपा…

Read More

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट वितरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत बड़वानी के विभिन्न हॉस्पिटल संचालकों के सहयोग से लोगों को हेलमेट वितरित किए गए। कोतवाली थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हेलमेट बांटने के साथ-साथ सहयोग करने वाले अस्पताल संचालकों का सम्मान भी किया गया। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने इस मौके पर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती हैं, जिनमें हेलमेट…

Read More

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहभागिता ने चुनावी माहौल को नई गति दी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है और इसी विकास मॉडल को हर राज्य तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए पारदर्शी शासन, मजबूत कानून व्यवस्था और…

Read More

विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में ओडिशा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की प्रेरणा से इस प्रकार के आयोजन देश की ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के…

Read More

रायगढ़ में आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने समाज की बहुप्रतीक्षित पत्रिका ‘सुविधा’ का विमोचन किया और जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और ‘वन्दे उत्कल जननी’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि वे यहां अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि…

Read More

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में आगर रोड पर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान भूरा के रूप में हुई है, जो बेगम बाग क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक लिबेन खेस ने बताया कि आगर रोड पर ब्रिज के समीप अलसुबह शव मिलने…

Read More

​निर्माणाधीन स्मारक का उच्च स्तरीय निरीक्षण उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ऐशबाग, लखनऊ स्थित ‘भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र’ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और कार्यदायी संस्था UPPCL व C&DS के प्रबंध निदेशक भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर होने वाले भव्य लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेना था। ​अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री ने निर्माण कार्य की कछुआ चाल और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने…

Read More

उज्जैन में एक केमिकल फैक्ट्री में काम कर चुके मजदूरों ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री में काम के दौरान जहरीले केमिकल और गैस के संपर्क में आने से उनकी सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित मजदूरों के अनुसार, अलग-अलग समय पर फैक्ट्री में काम कर चुके करीब 30 से 35 लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें से कई मजदूरों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें बिना मशीन के सुनाई नहीं देता। मजदूरों…

Read More

लखनऊ की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था ‘सहायता’ ने अपनी वार्षिक धन-संग्रह प्रदर्शनी ‘प्रियदर्शिनी’ का शानदार आगाज किया है। यह प्रदर्शनी न केवल कला और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। दशकों से महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए समर्पित यह संस्था इस आयोजन के माध्यम से हस्तशिल्प और समाजसेवा को एक मंच पर लेकर आई है। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर जोर संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसी कड़ी में आयोजित इस हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से आए कारीगरों की कला को प्रदर्शित…

Read More