Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट | हरियाणा इंटरनेट बंद, रिजर्व बटालियन का हेडक्वार्टर नूंह शिफ्ट, कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के तीसरे दिन भी राज्य के 4 जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना, मानेसर और पटोदी में 5 अगस्त तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इन चारों जिलों में पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में बुधवार देर रात तावडू इलाके में कुछ लोगों ने दो धार्मिक स्थलों पर आगजनी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जिले में…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | वाराणसी | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी. मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे के खिलाफ अपील की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. अब अदालत के फैसले के बाद ज्ञानवापी में सर्वे तुरंत शुरू होगा.

Read More

पब्लिक फर्स्ट। कोल्हापुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है। वहीं बीजेपी भी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में है। इसी बीच बुधवार (2 अगस्त) को भारत राष्ट्र समिति (BRS) चीफ और तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कोल्हापुर में मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) और BJP-NDA के साथ नहीं है। राव बोले ऐसा नहीं है कि हम अकेले हैं, हमारे भी कई दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि ये I.N.D.I.A क्या है? कांग्रेस 50 साल तक सत्ता में थी, लेकिन उसने कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि तेलंगाना सीएम इस साल अरविंद…

Read More

पब्लिक फर्स्ट।श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आज बुधवार को एक और चीता की मौत हो गई है। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अभी हुई चीते की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट। वॉरसॉ। बेलारूस पर सीमा में घुसने का आरोप; PM ने हाइब्रिड अटैक की जताई थी आशंकापोलैंड ने अपने बॉर्डर पर सेना तैनात करनी शुरू कर दी है। उसने बेलारूस पर उसके एयरस्पेस का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमने पूर्वी सीमा पर और ज्यादा मिलिट्री फोर्स और लड़ाकू हेलिकॉप्टर भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा NATO को भी सीमा के उल्लंघन से जुड़ी जानकारी दे दी गई है। वहीं पोलैंड ने बेलारूस के डिप्टी एम्बेसडर को भी तलब किया है। मामले में बेलारूस की मिलिट्री ने किसी भी सीमा उल्लंघन…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। शिमला। हाईवे का 40 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंसा, अल्टरनेटिव रोड से वाहनों की आवाजाहीचंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 (NH) सोलन के कोटी के पास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। कोटी में फोरलेन का करीब 40 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे सड़क के जल्द बहाल होने की उम्मीद भी बहुत नहीं है। आलम यह है कि मौके पर पैदल चलने लायक भी जगह नहीं बची। NH बंद होने के बाद यातायात को वैकल्पिक सड़क जंगेशू-कसौली होते डायवर्ट किया गया है। इससे जंगेशू-कसौली सड़क पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली अयोध्या पर आज लोकसभा में चर्चालोकसभा में बिल पास कराया जायेगाBJP ने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कियेराष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष संसद का सत्र आज 9वां दिन है। मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्ष का हंगामा आज भी जारी है।इस बार का सत्र मणिपुर के मुद्दे के आसपास ही केंद्रित है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर बहस को लेकर अड़ा हुआ है तो सत्ता पक्ष भी कह रहा है कि हम बहस को तैयार हैं। बाबजूद इसके सदन में कोई सार्थक चर्चा के बिना ही सदन को स्थगित कर दिया गया। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट। मुंबई। देवदास, जोधा-अकबर का सेट डिजाइन किया था; 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतेजानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। पुलिस सूत्रों ने भास्कर को बताया, देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा गया तो…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार को डीजल और पेट्रोल के दाम करीब 20 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार ने यह ऐलान किया। डार के मुताबिक इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF की शर्तों को पूरा करने के लिए यह फैसला किया गया है। IMF ने पिछले महीने पाकिस्तान को डिफॉल्ट से बचाने के लिए करीब 3 अरब डॉलर कर्ज दिया था। नए रेट्स की बात करें तो पेट्रोल 272.95 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और डीजल 273.40 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर मिलेगा। पाकिस्तान का एक रुपए भारत के 3.50 रुपए के करीब है। मायने ये कि…

Read More