Author: Public First News

उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने मंदिर परिसर में देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों – सीआईएसएफ (CISF) और सीआरपीएफ (CRPF) – की तैनाती की मांग की है, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सांसद फिरोजिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महाकाल मंदिर केवल मध्यप्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का आध्यात्मिक केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और त्योहारों या विशिष्ट पर्वों पर…

Read More

उज्जैन जिले की नागदा तहसील में आज शिक्षा और नेतृत्व के समागम का अद्भुत दृश्य सामने आया, जब 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्र साहित्य सेन को ‘एक दिन का विधायक’ बनने का गौरव प्राप्त हुआ। यह पहल भाजपा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान द्वारा की गई, जिन्होंने अपने क्षेत्र के मेधावी छात्र को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उसे जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान किया। साहित्य सेन ने 96% से अधिक अंकों के साथ नागदा तहसील में कॉमर्स संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि को सम्मानित करने हेतु उन्हें प्रोटोकॉल के…

Read More

HIGHLIGHT : NEET PG परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह आदेश दिया। छात्रों ने 2 शिफ्ट में परीक्षा के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उनका कहना था कि 2 शिफ्ट में एग्‍जाम से क्‍वेश्‍चन पेपर के डिफिकल्‍टी लेवल में फर्क होता है, जो फेयर इवैल्‍युएशन नहीं है। परीक्षा में हासिल किए गए नंबर्स में भी फर्क आ जाता है। NEET PG एग्‍जाम 15 जून को होना है जिसके लिए एडमिट कार्ड 2 जून को जारी होंगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मामले की जल्‍द सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने…

Read More

भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के भव्य अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई, शनिवार को सुबह 11:15 बजे जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और आधारभूत विकास का संगम बनेगा। लोकमाता पर डाक टिकट और ₹300 स्मृति सिक्का जारी करेंगे इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित एक विशेष स्मारक डाक टिकट और ₹300 मूल्य का स्मृति सिक्का जारी करेंगे, जिसमें लोकमाता की छवि अंकित होगी। इसके माध्यम से देश की…

Read More

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहा एक जिप्सी वाहन पलट गया। यह घटना शुक्रवार को ट्विन ब्रिज इलाके के पास उस समय हुई जब पुलिस टीम ड्यूटी पर जा रही थी। वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण वाहन का…

Read More

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आखिरकार दो साल आठ महीने बाद न्याय की पहली किरण दिखाई दी है। कोटद्वार जिला अदालत ने इस मामले में पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। अंकिता भंडारी, जो मात्र 19 वर्ष की थीं, ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। 18 सितंबर 2022 को वह अचानक लापता हो गईं। उनके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने जब रिसॉर्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर पूरे मामले ने तूल पकड़ा। जांच में…

Read More

योगी सरकार में होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने बाराबंकी जिले में सड़क दुर्घटना में मारे गए होमगार्ड जवान सत्येंद्र प्रताप सिंह के परिवार को दी गई सहायता की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि दुर्घटना के बाद होमगार्ड विभाग और सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहीद जवान के परिजनों को ₹35 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है, जो कि IDFC बैंक की दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिया गया है। इसके अतिरिक्त योगी सरकार की ओर से ₹5 लाख की और आर्थिक…

Read More

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसेज की संख्या शुक्रवार को 1828 पहुंच गई। गुजराज के अहमदाबाद में एक दिन के नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को ICU में रखा गया है। पिछले सप्ताह बच्चे की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा 8 महीने की एक बच्ची गुरुवार से ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 15 हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं। राज्य सरकार कोरोना वायरस के लिए इन्फ्लूएंजा…

Read More

पन्ना जिला चिकित्सालय में दर्दनाक लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। अमानगंज निवासी रमन चौधरी को प्रसव पीड़ा के कारण रात में जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि महिला रातभर दर्द से तड़पती रही, लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद महिला चिकित्सक डॉ. मीना नामदेव अस्पताल नहीं पहुंचीं। डॉक्टर की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की मृत्यु हो गई। जैसे ही यह खबर परिजनों और ग्रामीणों को लगी, अस्पताल परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया।…

Read More

भोपाल में शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली ‘अहिल्या वाहिनी’ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी शक्ति को हमेशा से ही उच्च स्थान प्राप्त रहा है। यह रैली न केवल एक आयोजन है, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और समाज में बदलती सोच का प्रतीक भी है। उन्होंने पुलिस, खेल विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु…

Read More