Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट । किसान फ़र्स्ट ब्यूरो । नई दिल्ली । • भारत में 2025 में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई का कुल क्षेत्रफल 83.93 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो 2024 के मुकाबले 9.21 लाख हेक्टेयर अधिक है। यह पिछले साल से 12.33% की उल्लेखनीय वृद्धि है। • धान की बुवाई 35.86 लाख हेक्टेयर, दालों की बुवाई 24.25 लाख हेक्टेयर और मोटे अनाज (श्री अन्न) की बुवाई 14.37 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो सभी में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी दर्शाती है।• तिलहन फसलों का क्षेत्र 9.45 लाख हेक्टेयर रहा, जिसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मंडी…

Read More

मुख्य बिंदु:• उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की फसल सुरक्षित रखने और उचित दाम दिलाने के लिए 16 जिलों में 500 से 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम बनाने की योजना शुरू की है।• ये गोदाम 24 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।• इससे किसान अपनी फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे और बाजार में सही समय पर बेच पाएंगे, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। • गोदाम लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, रायबरेली, एटा, मथुरा, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, जालौन, पीलीभीत…

Read More

HIGHLIGHTS FIRST : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के ग्राम कसमंडी कला के 866 किसानों को अब तक तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि मिल चुकी है। publicfirstnews.com

Read More

सरकार किसानों को दंडित करना नहीं चाहती, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना चाहती है, ताकि छोटे लाभ के लिए बड़े नुकसान से बचा जा सके । publicfirstnews.com

Read More

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राजा भभूत सिंह की कर्म भूमि, जन्म भूमि पर कैबिनेट की हुई है। उन्होंने मक्खियों से अंग्रेजों को भगाने का काम किया। वे नर्मदा अंचल के शिवाजी कहलाते थे। इससे पहले पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह की स्मृति एवं जनजातीय समाज के कल्याण को समर्पित कैबिनेट बैठक पचमढ़ी…

Read More

बडगाम जिले के उपायुक्त (डीसी) अक्षय लाबरू ने आज श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में माता खीर भवानी यात्रा 2025 को पंडित कॉलोनी शेखपोरा से तुलमुल्ला (गंदेरबल) और टिक्कर (कुपवाड़ा) की ओर रवाना किया। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर मेला खीर भवानी की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सुखद एवं सुरक्षित पूर्णता की कामना की। डीसी अक्षय लाबरू ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन ने यात्रा को सफल बनाने के लिए हर आवश्यक इंतजाम किए हैं। इनमें परिवहन की सुविधा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

मंगलवार, 3 जून 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर भोपाल पहुंचे। राज भोज एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की और कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते समय राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जूते नहीं उतारे, जबकि अन्य नेताओं ने परंपरा के अनुसार जूते उतारकर श्रद्धांजलि दी। सीएम डॉ मोहन यादव ने कसा तंज इस घटना…

Read More

भारतीय सेना के पूर्व अग्निवीरों को यूपी में नौकरी में सबसे ज्यादा आरक्षण मिलेगा। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को यह फैसला किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अग्निवीरों को पुलिस सिपाही, घुड़सवार, फायरमैन, पीएसी सिपाही की सीधी भर्ती में 20% आरक्षण दिया जाएगा। आयु सीमा में भी 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीर का पहला बैच 2026 में आएगा। शर्त यह है कि वह यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। मंत्री खन्ना ने दावा किया कि सीआईएसएफ, बीएसएफ ने 10%, हरियाणा में 10% और ओडिशा में भी 10% आरक्षण अग्निवीरों को दिया जा रहा है। ऐसे में…

Read More

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के संचालन पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह मामला तब सामने आया जब कुछ दिन पहले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हिन्दुमन पैलेस होटल में एक मुस्लिम युवक और एक हिन्दू युवती को बिना वैध पहचान पत्र के ठहरते पाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया और होटल संचालन में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सोमवार रात मालीपुरा क्षेत्र में संचालित श्री सीताराम होटल पर जिला प्रशासन, देवास…

Read More

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डबल इंजन की सरकार पर उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब देते हुए कहा कि आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें लगातार मजबूत हो रही हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मार्ग को चुना। आज डबल इंजन की सरकार सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के अनेक राज्यों में सफलतापूर्वक कार्य कर…

Read More