Author: Public First News

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा उज्जैन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया। देशभर के 22 राज्यों से संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य समाज के सशक्तिकरण, संगठनात्मक एकजुटता और युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए कार्य योजना बनाना रहा। बैठक की शुरुआत उज्जैन के पवित्र धार्मिक स्थल बाबा महाकाल की नगरी में चिंतन शिविर के रूप में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार, प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख निर्णय और…

Read More

उज्जैन के चिमनगंज मंडी चौराहे के पास एक ई-रिक्शा चालक द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए अपनी रिक्शा की छत पर सवारी बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में ई-रिक्शा क्रमांक MP13-JV-2631 में न केवल सीट पर बल्कि छत पर भी सवारियों को बैठाया गया था। तीन लोग छत पर बैठे हुए साफ देखे गए। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी कार्रवाई का विवरण: पुलिस ने वीडियो की पुष्टि होते ही ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और चालक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल ।पुनीत पटेल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मध्यभारत प्रांत में विद्यालयीन सदस्यता अभियान 2025 के अंतर्गत एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए छात्रों की सहभागिता और संगठन के प्रति युवाओं के विश्वास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है। 1 दिन में 1.61 लाख सदस्य, कुल 3.63 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़े 5 अगस्त को आयोजित ‘प्रांत स्तरीय अधिकतम सदस्यता दिवस’ पर 18 जिलों में चलाए गए समन्वित अभियान के तहत 1,61,373 विद्यार्थियों ने एक ही दिन में सदस्यता ली। कुल मिलाकर, पूरे अभियान के दौरान 3,63,863 विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। प्रांत मंत्री…

Read More

श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व देशभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी पावन अवसर पर उज्जैन के देवास गेट थाने में एक अनूठा और भावनात्मक आयोजन देखने को मिला। ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने थाना परिसर में पहुँचकर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बाँधी, उनके माथे पर तिलक किया और आरती उतारकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। सद्भाव और सुरक्षा का प्रतीकइस आयोजन में ब्रह्माकुमारी बहनों ने केवल राखी बाँधकर परंपरा निभाई, बल्कि रक्षाबंधन के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।दीदी जी ने कहा: “यह पर्व सिर्फ पारिवारिक रिश्तों तक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। रायसेन। संजीव ठाकुर। HIGHLIGHT “सरकारी रिकॉर्ड्स में बच्चों को पोषक, ताजा और स्वादिष्ट मिड-डे मील परोसे जाने के दावे… मगर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।” रायसेन जिले के ग्राम गुलगांव के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की हालत किसी से छुपी नहीं है। जहां यह योजना बच्चों को पोषण देने और उन्हें स्कूल तक लाने का माध्यम होनी चाहिए, वहीं ज़मीनी सच्चाई इसके ठीक उलट है। शिक्षिका के दावे बनाम हकीकत प्रभारी शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को वही खाना दिया जाता है, जो वे अपने बच्चों को घर पर देती हैं। उनका दावा है,…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । भोपाल । माया प्रजापति । HIGHLIGHTS FIRST : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त 2025 को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत 1.26 करोड़ बहनों के खातों में रक्षाबंधन का शगुन ट्रांसफर करेंगे। 7 अगस्त को नरसिंहगढ़ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों को रक्षाबंधन पर आर्थिक तोहफा देंगे। जानिए किसे मिलेगा लाभ, कैसे करें राशि चेक और क्या होगा खास कार्यक्रम में। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रोड शो और महिला सशक्तिकरण समारोह में भी हिस्सा लेंगे। शगुन और सहायता…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । इस्लामाबाद । ब्यूरो । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित ऐतिहासिक सिंधु डेल्टा एक भीषण जल संकट और पर्यावरणीय तबाही का शिकार हो चुका है। एक समय में जीवन और हरियाली से भरपूर यह क्षेत्र अब खारे समुद्री पानी, सूखी नदियों और उजड़े गांवों में बदल गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सिंधु नदी के प्रवाह में 80% तक की कटौती से यह स्थिति बनी है। पानी की भारी कमी और समुद्री खारा पानी: 1950 के दशक से अब तक सिंधु पर बनाए गए बांधों और नहरों ने डेल्टा की जीवनदायिनी धारा को रोक दिया है। इसके चलते…

Read More

मुरादाबाद, 6 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में ₹79 करोड़ की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया और इस अवसर पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “तुष्टीकरण से सरकार चलाने वाले आज घर के हैं न घाट के। भाजपा की योजनाएं किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, हर नागरिक के संतुष्टिकरण पर आधारित हैं।” कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा, “समाजवादी पार्टी ने कभी शिक्षा को नकल, अराजकता और जातिवाद का अड्डा बना दिया था, लेकिन आज वही लोग संतुष्टिकरण को लेकर परेशान हैं। हमारी सरकार ईमानदार…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। सेहोरे / मध्यप्रदेश ।ब्यूरो । कुबेरेश्वर धाम में चल रही विशाल कांवड़ यात्रा में दो दिन के भीतर चार श्रद्धालुओं की मौत की दुखद खबर सामने आई है। यह यात्रा प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से लगभग ढाई लाख श्रद्धालु शामिल हुए हैं। मंगलवार और बुधवार को दो नई मौतों की पुष्टि हुई है। मृतकों में चतुर सिंह (50) गुजरात से और ईश्वर सिंह (65) हरियाणा से थे। एक की मौत मंदिर परिसर में चक्कर खाकर गिरने से, जबकि दूसरे की होटल के बाहर खड़े-खड़े गिरने से…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल । लव जिहाद के मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक तीखा और सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग लव जिहाद कर रहे हैं, वे खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे अपराधी हैं। शर्मा ने दावा किया कि ऐसे लोग हिंदू बेटियों को प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन पर मानसिक व शारीरिक दबाव बनाते हैं। विधायक ने बुरहानपुर में हुई हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि यह केवल हत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित लव जिहाद की भयावह सच्चाई है, और इसे नजरअंदाज…

Read More