Author: Public First News

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में माहौल भक्तिमय हो चुका है। राम मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के साथ अन्य 7 देवालयों में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। इन 8 देवालयों को फूलों से सजाया गया है। बाहरी हिस्से बिजली की सजावट से जगमग हो रहे हैं। स्वर्ण जड़ित शिखर कलश चमक रहा है। वहीं, मंगलवार सुबह 6:30 बजे से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। यह पूजा-पाठ अगले 12 घंटे तक जारी रहेगा। 101 पुजारी इस दौरान 1975 मंत्रों का पाठ करेंगे। अग्नि देवता को आहूति दी जाएगी। साथ ही, मूर्तियों के…

Read More

आज प्रस्तावित योगी कैबिनेट बैठक में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी)-2.0 को मंजूरी सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। औद्योगिक विकास के तीन प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं। लोकभवन में कैबिनेट बैठक में एक कंपनी को लेटर ऑफ कंफर्ट और पांच कंपनियों को सब्सिडी के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा ओडीओपी 2.0 का रहेगा। इसके तहत मौजूदा योजनाओं को सरल बनाया जाएगा और नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी। प्रशिक्षुओं का चयन डिजिटल ई-पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा और उन्हें मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किए…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर स्थल पचमढ़ी में मंत्रिपरिषद की विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है, जो एक गौरवशाली क्षण का प्रतीक बनेगी। यह बैठक महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी गौरव राजा भभूत सिंह को समर्पित है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश सरकार न केवल अपने विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपरा और शौर्यगाथा का भी सम्मान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर 12…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । लखनऊ । राघवेंद्र त्रिपाठी । HIGHLIGHTS FIRST : यूपी मदरसा शिक्षा में बड़े बदलाव: 9-12वीं तक नए पाठ्यक्रम, मान्यता के कड़े नियम मुख्य तथ्य और बदलाव • यूपी सरकार मदरसा शिक्षा में व्यापक सुधार करने जा रही है। अब कक्षा 9 से 12 तक के मदरसा छात्रों को विज्ञान और गणित जैसे आधुनिक विषय पढ़ना अनिवार्य होगा।• कक्षा 10 तक हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और विज्ञान अनिवार्य विषय होंगे। पहले ये विषय वैकल्पिक थे, अब सभी को पढ़ना जरूरी होगा।• 12वीं कक्षा में खेती और कॉमर्स की पढ़ाई भी जोड़ी जाएगी, साथ ही खेल और शारीरिक शिक्षा भी…

Read More

भोपाल में मुस्लिम जिम ट्रेनर को लेकर उपजा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों द्वारा इसे “जिम जिहाद” बताते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद आलोक शर्मा का समर्थन भी मिल गया है। क्‍या कहा बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने सांसद आलोक शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि जिम में महिला सदस्यों के लिए महिला ट्रेनर होना अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम जैसे निजी स्थानों पर सांस्कृतिक मर्यादाओं और महिलाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि…

Read More

मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 3 जून को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली इस बैठक की तैयारियां राजभवन में तीन दिन से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। मंत्रियों के 2 जून शाम से पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए एमपी टूरिज्म की होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री 3 जून को हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी पहुंचेंगे और रविशंकर भवन में रुकने के बाद बैठक में शामिल होंगे। कलेक्टर सोनिया मीना सहित अन्य…

Read More

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में 3 जून को आयोजित होने जा रही कैबिनेट बैठक केवल प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। इस बैठक को सतपुड़ा की वीरता, स्वाभिमान और जनजातीय नायकों की स्मृति को समर्पित किया गया है। बैठक के केंद्र में रहेंगे राजा भभूत सिंह—हर्राकोट के जागीरदार और स्वतंत्रता संग्राम के एक गुमनाम लेकिन महान योद्धा। उन्होंने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित किया, बल्कि सतपुड़ा के घने जंगलों और पहाड़ी मार्गों का रणनीतिक उपयोग कर गुरिल्ला युद्ध में ब्रिटिश सेना को बार-बार…

Read More

उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर आने वाले दिनों बड़े बदलाव हो रहे हैं और राज्य की योगी सरकार ‘उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ में बदलाव करने जा रही है। ये बदलाव कक्षा 10 तक के बच्चों के लिए होगा। इन बदलाव में मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी मदरसों को साइंस और कंप्यूटर लैब बनाना जरूरी होगा। कक्षा 1 से 3 तक NCERT का सिलेबस और कक्षा 4 से 8 तक SCERT (स्टेट कॉउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) का सिलेबस पढ़ाया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जल की एक-एक बूँद सहेजने और भूगर्भ भंडारण बढ़ाने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप, मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ने जल संरक्षण में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों और खंडवा जिले के प्रशासन की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। इस सफलता ने न केवल खंडवा, बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार द्वारा इस उपलब्धि का सत्यापन किया जाएगा और खंडवा को…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । मथुरा । अभिषेक यादव । • स्थानीय पुजारी, गोस्वामी समाज, दुकानदार और ब्रजवासी कॉरिडोर का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे वृंदावन की कुंज गलियों और ब्रज का पौराणिक महत्व खत्म हो जाएगा।• लोगों का कहना है कि यह विकास नहीं, बल्कि वृंदावन का विनाश है—कॉरिडोर बनने से ऐतिहासिक गलियां टूटेंगी, जिससे भगवान श्रीकृष्ण के लीलास्थल का अस्तित्व मिट जाएगा।• विरोध करने वालों को चिंता है कि इससे उनकी रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ेगा, और आम श्रद्धालु मंदिर से दूर हो जाएंगे।• गोस्वामी समाज का कहना है कि मंदिर उनकी निजी संपत्ति…

Read More