- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- #MP FIRST | टीकमगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: सुबह 5 बजे से छापेमारी, ट्रक-ट्रैक्टर जब्त, डीजल पंप नष्ट |
- #SATYA DARSHAN | एलन मस्क, न्यूरोलिंक और ‘डिजिटल मोक्ष’ का जाल: क्या हम एक वैश्विक क्लाउड में कैद हो रहे हैं?
- #SATYA DARSHAN | मौसम नियंत्रण, HAARP और ‘प्रोग्राम्ड जलवायु’ — तथ्य, षड्यंत्र और असली खतरा !
- #SATYA DARSHAN | मानव चेतना की अंतिम लड़ाई | HUMAN Vs AI GOD |
- #SATYA DARSHAN | AI सरकार / गवर्नेंस की साजिश: जब Algorithm बन जायेगा हुकूमत ??
- #SATYA DARSHAN | 1900–2026: वो “आविष्कार” जिन्होंने प्रकृति का किया “संहार “ ।
- #SATYA DARSHAN | कंक्रीट, कोड और कंट्रोल: ट्रांसह्यूमन बनाने की सबसे बड़ी साजिश |
- #MP FIRST | किसानों को बड़ी राहत: गेहूं खरीदी का कोटा बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार |
- #MP FIRST | राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: CM डॉ. मोहन यादव का संदेश—गांवों से मजबूत होगा भारत |
- #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव ने रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रधर्म और स्वाभिमान के संदेश को किया याद |
Author: Public First News
दिल्ली चुनाव परिणाम पर बोले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा “कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती” – नरोत्तम मिश्रा तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने किया नकारा दिल्ली चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तुष्टिकरण की राजनीति को अब सहन नहीं किया जाएगा। नरोत्तम मिश्रा ने इसे “कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती” की संज्ञा दी और कहा कि दिल्लीवासियों ने यह दिखा दिया कि अब वे झूठ और…
मंत्री विश्वास सारंग का बयान दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत परदिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास और कल्याण की राजनीति को अपना समर्थन दिया है। अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार चलेगी, जो राजधानी की तरक्की और समृद्धि के लिए काम करेगी। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रियाविश्वास सारंग ने कहा, “दिल्ली में झूठ और पाप का घड़ा अब फूट चुका है। दिल्ली की जनता ने यह संदेश दिया है कि वे अब झूठ और भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी।”उन्होंने यह भी कहा, “केजरीवाल को अब समझना होगा…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में सेमीकंडक्टर एक महत्वपूर्ण सेक्टर रहेगा। इसकी महत्वता को देखते हुए राज्य मंत्रि-परिषद ने “मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025” को मंजूरी दी है। इस नीति के लागू होने से सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पॉलिसी से राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंड्क्टर विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित एक स्थायी ईको-सिस्टम स्थापित किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न भारत को सेमीकंडक्टर डिज़ाइन निर्माण और तकनीकी विकास के लिए एक…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज एवं कन्हान उप कछार परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज योजना विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड रीचार्ज परियोजना है। इस अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना का अवरोध अब दूर हो गया है और हम शीघ्र ही महाराष्ट्र सरकार के साथ चर्चा कर करार करने की ओर बढ़ रहे हैं। ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना के जरिए हम महाऱाष्ट्र सरकार के साथ मिलकर ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर राष्ट्रहित में नदी जल की बूंद-बूंद…
मध्य प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की प्रक्रिया से जुड़ी कुछ अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी मेधावी विद्यार्थियों को हमारी सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कूटी उनकी पसंद के अनुसार इलेक्ट्रिक या पेट्रोल दी जाएगी। कुछ लोगों द्वारा टेंडर का भ्रम फैलाया जा रहा था जो पूर्णतः गलत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी राज्य सरकार की ओर से दी गई इस सौगात का पूरा लाभ उठाएंगे और पढ़ाई की ओर अपना ध्यान देंगे। वहीं राज्य सरकार लैपटॉप के पात्र विद्यार्थियों को भी जल्द ही लैपटॉप भी…
आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ, पुलिस आधुनिकीकरण और कानून-व्यवस्था पर जोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के पुलिस थानों का जिला, संभाग और राज्य स्तर पर ग्रेडेशन किया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और जनता का भरोसा मजबूत होगा। आधुनिकीकरण और साइबर सुरक्षा प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों और नई तकनीकों से सशक्त करने के लिए कार्यरत है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि मप्र पुलिस ने नए…
भोपाल I ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की अद्वितीय भौगोलिक स्थिति, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, विकसित बुनियादी ढांचा और उद्योग-अनुकूल नीतियां इसे निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बनाती हैं। शहरी विकास, पर्यटन, माइनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी और MSME, ये सभी क्षेत्र अपनी असीमित संभावनाओं और अनुकूल वातावरण से निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश न केवल देश का पहला डायमंड प्रोड्यूसिंग स्टेट है, बल्कि ग्रीन एनर्जी हब, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र और उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। इन विभागीय समिट से सरकार निवेशकों…
मध्यप्रदेश अब IT , ITS और ESDM निवेश का नया केंद्र बन रहा है इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी केवल एक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उद्योग की आधारभूत जरूरत बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश बदलाव का केंद्र बन रहा है, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्ट-अप्स और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी मिलकर नए अवसरों को जन्म दे रहे हैं। राज्य सरकार की IT और ESDM नीति, डेटा सेंटर पार्क, IT पार्क्स और इनक्यूबेट र्स के विकास ने मध्यप्रदेश को तकनीकी निवेश के लिए आकर्षक स्थान बनाया है।…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र विधानसभा परिसर में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु गुणानुवाद सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर पूज्य गुरुदेव के आदर्शों और संस्कारों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने सभा में अपने संबोधन में कहा कि आज के इस पवित्र अवसर पर विधानसभा परिसर में संत शिरोमणि श्री 108 विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस के आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने संत शिरोमणि जी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जल्द ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मेज़बान बनने जा रही है। इस समिट के दौरान, भोपाल दुनिया भर के निवेशकों और उद्योगपतियों का स्वागत करेगा। आयोजन को खास और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम और पर्यटन विभाग मिलकर होम स्टे और टेंट कैंपिंगजैसी अनोखी व्यवस्थाओं की योजना बना रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य विदेशी मेहमानों को भोपाल के प्राकृतिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। मानव संग्रहालय में मेगा इवेंट की तैयारियां जोरों पर- भोपाल के मानव संग्रहालय परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह आयोजन 250 एकड़ में तैयार किए गए स्थल पर होगा और…