Author: Public First News

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल न केवल प्रदेश का प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण एक आदर्श औद्योगिक हब बनने की पूरी क्षमता रखता है। राजधानी के आसपास पहले से ही मंडीदीप, बगरोदा, पीलुखेड़ी, मक्सी, गोविंदपुरा, अचारपुरा और फंदा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र विकसित हैं, जो इस समिट के माध्यम से नए निवेश को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि राज्य…

Read More

पश्चिम मध्य रेल। भोपाल। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तुत बजट में भारतीय रेलवे के लिए किए गए प्रावधानों पर वीडियों कान्फ्रेंसिंग से चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में रेल्वे के विकास के लिए अधिकाधिक निवेश पर बल दिया गया है जिससे रेल्वे पर संरक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्ष 2025-26 में रेलवे को 2,65,000 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। रेल्वे में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए इस बजट…

Read More

हरदा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इस अवसर पर 130.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 21 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा, जबकि 185.87 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 97 निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विशेष घाट का भी लोकार्पण करेंगे। यह विकास परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को श्योपुर दौरे पर रहेंगे । 5 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़े जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव इन चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। इसको लेकर कूनो नेशनल पार्क में तैयारियां शुरु हो गई हैं। कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते नामीबिया दक्षिण अफ्रीका से आए थे। अब तक 12 चीते जीवित हैं। दो अग्नि और वायु चीते खुले में घूम रहे हैं। 10 चीते बाड़े में बंद हैं। कूनो प्रबंधन का कहना है कि चीतों को एक प्रक्रिया के तहत जंगल में छोड़ा जाना तय है, अब मौसम भी अनुकूल…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारी मूल योजना है…

Read More

HIGHLIGHTS FIRST मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एक ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं, जहां हर युवा को नवीनतम औद्योगिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट-2025 में घोषित 5 राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना से मध्यप्रदेश को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। publicfirstnews.com

Read More

HIGHLIGHT FIRST यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए, यह चुनाव कमल के निशान के लिए है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी श्री तिलक राम गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की आपदा को समाप्त करने और विकास की शुरूआत करने के लिए दिल्ली की जनता मतदान करे। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए और यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी देश के विकास…

Read More

मप्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री य गोविंद सिंह राजपूत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किये गए 2025- 26 के आम बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। श्री राजपूत ने कहा कि नया बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। कैंसर की दवाएं सस्ती करना मोदी सरकार का बड़ा कदम : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। इसका सीधा लाभ देश…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के लिए कांग्रेस सांसद सोनिया गाँधी द्वारा की गई अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान, विशेषकर महिलाओं के सम्मान पर आघात और जनजातीय समाज के स्वाभिमान का अपमान है। दरअसल , कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन के दोनों सदनों में अभिभाषण पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ यानी बेचारी महिला बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भाषण के दौरान अंत तक बहुत थक गई थीं ‘बेचारी’ मुश्किल…

Read More

नई दिल्ली। मोदी 3.0 सरकार का आज पहला पूर्ण बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण लगातार 8 वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि सरकार की पूरी कोशिश वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की है। माना जा रहा है वित्त मंत्री का पूरा जोर इस वर्ष पिछले वर्ष की तरह ही इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यय,सामाजिक कल्याण,ग्रामीण भारत के साथ ही अर्थव्यवस्था में हाल ही में आई नरमी को गति देने के उपायों पर…

Read More