Author: Public First News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में दौरा है. शनिवार की रात करीब 12 बजे अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे. राजधानी रायपुर में उनके पहुंचते ही सीएम विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रियों ने स्वागत किया. आज रविवार और कल सोमवार को वे बस्तर में रहेंगे. आज की रात केंद्रीय गृह मंत्री शाह नक्सलियों के गढ़ में बिताएंगे, उनके दौरे को लेकर बस्तर के सभी इलाकों में तैयारियां हुई हैं. ये है कार्यक्रम का शेड्यूल अमित शाह शनिवार की रात को जब राजधानी रायपुर पहुंचे तो उनका स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया.…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। सीएम साय के साथ इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे खेल के शुभारंभ मौके पर सीएम साय ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

HIGHLIGHTS FIRST म्यूजियम खोलेगा धरती की उत्पत्ति के राजह्यूमन रिवोल्यूशन की मिलेगी जानकारीविक्टोरिया मार्केट को मिली नई पहचानतानसेन समारोह में बनेगा विश्व रिकॉर्ड8 वाद्ययंत्रों से देशी विदेशी कलाकार मचाएंगे धमालउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे उद्घाटन Gwalior Geo Musium: ग्वालियर में तैयार हो चुके जूलॉजिकल म्यूजियम अपने आप में बेहद खास है। यहां कई सारे जानकारी पर से पर्दा उठेगा। हैरीटेज बिल्डिंग महाराज बाड़ी में तैयार हुआ म्यूजियम धरती के विकास से लेकर मानव सभ्यता के इवोल्यूशन के बारे में जानकारी देगा। रविवार 15 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। पृथ्वी पर जन्म लेने वाले मनुष्य के…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का…

Read More

उत्तरप्रदेश | योगी सरकार ने स्थाई रूप से दिव्यांग होमगार्डों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक बार फिर अपने फैसलों से यह साबित किया है कि वह जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। हाल ही में सरकार ने स्थायी रूप से दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। योगी सरकार के इस निर्णय से उन दिव्यांग हो चुके परिवारों में उम्मीद की किरण जागी है, जो लंबे समय से नियुक्ति के लिए गुहार लगा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग होमगार्डों के परिवारों को आर्थिक…

Read More

HIGHLIGHTS FIRST सीएम डॉ. मोहन यादव बाणसागर डैम के बैक वाटर पर बने मध्य प्रदेश टूरिज्म (MP Tourism) के सरसी आइलैंड रिसोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बांधवगढ़ और मैहर आने वाले पर्यटकों के लिए यह घूमने के लिए एक नया स्थान होगा। (MP Tourism)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शहडोल में एमपीटी के नव निर्मित सरसी आइलैंड रिसार्ट का उद्घाटन करेंगे। बाणसागर डैम के बैक वाटर पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा रिजार्ट का निर्माण किया गया है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक विशेष सुविधा होगी। मुख्यमंत्री शहडोल जिले की ब्यौहारी में…

Read More

सागर | मध्‍यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम जलंधर में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शामिल हुए।  इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार हर वर्ग के लिए जनहितैषी योजनायें निकालकर उनका कल्याण कर रही है। हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार ने योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनायें पहुंच रहीं हैं और लोग उनका लाभ उठा कर अपना जीवन स्तर सुधार रहे हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले महीने महाकुंभ का आयोजन होना है। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे जहाँ सीएम योगी ने उनका अभिनन्दन किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में साथ नजर आए और कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने 2025 के महाकुंभ के लिए सुविधाओं में सुधार और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 5,500 करोड़ रुपये की प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरूआत करने से पहले संगम तट पर पूजा अर्चना की। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ…

Read More

योगी सरकार नए वर्ष एक जनवरी को 115 आईएएस अफसरों को पदोन्नति देने जा रही है। वर्ष 2000 बैच के सात अफसर सचिव से प्रमुख सचिव बन जाएंगे। लखनऊ सहित पांच जिलों के डीएम को सचिव पद पर प्रमोशन दिए जाएंगे। 2009 बैच के ही 35 अन्य अफसर भी विशेष सचिव से सचिव बन जाएंगे। इसके अलावा 2012 बैच के 51 अफसरों को 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा। 2021 बैच के 17 अफसरों को भी चार साल की सेवा पूरी होने पर सीनियर टाइम स्केल मिलेगा। वर्ष 2000 बैच के जिन सात अफसरों को…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 8वें टाइगर रिजर्व ‘रातापानी’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में रातापानी टाइगर रिजर्व का नाम प्रख्यात पुरातत्वविद डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर रखा जाएगा। ये हरिभाऊ वाकणकर के नाम से प्रसिद्ध हैं और इन्हें भीमबेटका गुफाओं में प्राचीन शिलाचित्रों के अन्वेषण के लिए जाना जाता है। सीएम ने कहा कि ये खुशी और गौरव की बात है कि देश की सभी राजधानियों में सिर्फ भोपाल ही ऐसी राजधानी है, जिसके आँगन में टाइगर रिजर्व पार्क है। इस…

Read More