Author: Public First News

1. मुख्यमंत्री के निर्देश और प्रशासनिक तैयारी 2. पूजा और धार्मिक कार्यक्रम 3. सुरक्षा और निगरानी 4. सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन 5. नागरिक सहभागिता और समन्वय 6. कार्रवाई और कानून व्यवस्था 7. आयोजन की सफलता और सकारात्मक संदेश PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

सड़क सुरक्षा माह के तहत पन्ना यातायात पुलिस ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा और प्रभावशाली तरीका अपनाया। शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को इस बार चालान नहीं, बल्कि साक्षात ‘यमराज’ का सामना करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में नगर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता रैली निकाली गई, जहां ‘यमराज’ के वेश में कलाकार मोहन लाल जड़िया लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते नजर आए। यमराज ने प्रतीकात्मक अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि मोबाइल पर बात करना,…

Read More

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 218 बड़नगर में मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित हनन के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस संगठन द्वारा तहसील कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन शहर कांग्रेस कमेटी बड़नगर, सेवादल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, ब्लॉक युवा कांग्रेस बड़नगर-इंगोरिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ। धरना पूर्व विधायक मुरली मोरवाल के नेतृत्व में हुआ, जिसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने आरोप लगाया कि जलोद संजर, माधोपुरा, रुनिजा, उमरिया, खेड़ा, झलारिया सहित ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के 281 मतदान केंद्रों से लगातार शिकायतें…

Read More

उज्जैन जिले की तराना तहसील में गुरुवार शाम साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल से जुड़े एक पदाधिकारी पर कथित तौर पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय रहवासियों ने आक्रोश जताते हुए करीब एक दर्जन बसों में तोड़फोड़ कर दी। मामला तराना थाना क्षेत्र का है। हालात को देखते हुए जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। आरएसएस कार्यालय के पास…

Read More

धार से आज एक बेहद महत्वपूर्ण और सकारात्मक तस्वीर सामने आ रही है।वसंत पंचमी के पावन अवसर पर भोजशाला परिसर में शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत आज हिंदू समुदाय द्वारा भोजशाला परिसर में नियत स्थान पर विधिवत पूजा-अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन आहुतियाँ अर्पित करने पहुँचे हैं। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मुस्लिम समाज द्वारा भी नियत किए गए स्थान पर नियत समय के भीतर नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। प्रशासन…

Read More

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बसंत पंचमी के पावन पर्व के साथ ही होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। शुक्रवार तड़के भगवान महाकाल को पीले वस्त्र, पुष्प और गुलाल अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर की परंपरा के अनुसार, बसंत पंचमी से लेकर होली पर्व तक प्रतिदिन भगवान महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाएगा। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात भगवान महाकाल को जल स्नान कराया गया और दूध, दही, घी, शहद एवं फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान को विशेष रूप…

Read More

पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे गांव जारधोबा में एक बार फिर वन्यजीवों का आतंक सामने आया है। एक आदमखोर तेंदुए ने 10 वर्षीय आदिवासी बालक पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना इतनी भयावह थी कि तेंदुआ बच्चे के शव को घसीटते हुए पेड़ पर ले गया और सिर धड़ से अलग कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक देव आदिवासी, पिता बहादुर आदिवासी, के माता-पिता खेत पर रखवाली कर रहे थे। बालक पास ही स्थित अपने दादा की झोपड़ी में उन्हें खाना देने के लिए निकला था। इसी दौरान घात लगाए बैठे भूखे तेंदुए ने रास्ते…

Read More

जम्मू-कश्मीर: घाटी में गुरुवार रात से शुरू हुई भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के बावजूद, प्रशासन और सुरक्षा बलों ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तेज़ी से काम किया। 122 RCC और प्रोजेक्ट बीकन / 32 BRTF ने सोनमर्ग और ज़ोजिला में SSG रोड पर बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का कार्य संपन्न कर दिया, जिससे आवाजाही फिर से बहाल हो गई। सुरक्षा और संचालन में जुटे कर्मियों ने अत्यधिक कठिन परिस्थितियों में भी श्रीनगर एयरफील्ड को चालू रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट है: “मिशन हमेशा पहले”। IMD का पूर्वानुमान और बर्फबारी…

Read More

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला-कमाल मौला परिसर में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। करीब 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक ही दिन हिंदू पूजा और मुस्लिम जुमे की नमाज का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर सूर्योदय के साथ ही हिंदू श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना शुरू की। वहीं प्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।भोजशाला परिसर और आसपास के इलाकों में करीब…

Read More

माँ अहिल्या की नगरी तराना में अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राम प्रभात फेरी भक्त मंडल के तत्वावधान में सुबह 7:30 बजे भव्य एवं संगीतमय प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ नगर प्रभात फेरी के दौरान हवा में लहराते भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों के बीच गूंजते ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के भजनों पर झूमते…

Read More