Author: Public First News

प्रदेश में फायलेरिया उन्मूलन के लिए आगामी 10 फरवरी से 9 जिलों के 23 विकासखण्डों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की शुरुआत होने जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्टेट टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में इस अभियान की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वय और जागरूकता के साथ मिलकर फायलेरिया को जड़ से समाप्त करने के निर्देश दिए। “फायलेरिया को जड़ से ख़त्म करें, हर विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करें”: उप मुख्यमंत्रीउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बैठक में कहा कि हर विभाग को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है।…

Read More

मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव ने यात्रियों का उस समय दिल जीत लिया जब उन्होने स्वयं आम यात्री बन उनके साथ ट्रेन में सफर किया..दरअसल मंगलवार को सीएम नर्मदापुरम में कार्यक्रम के बाद भोपाल लौट रहे थे। वापसी के लिए उन्होने ट्रेन के जरिए आम जनता के बीच सफर करना तय किया। फिर क्या था सीएम ट्रेन पर सफर के लिए निकल पड़े। जबलपुर से भोपाल के लिए चली इंटरसिटी एक्सप्रेस में उन्होने सफर किया। सीएम को ट्रेन में इस इस तरह यात्रा करते हुए लोगों को यकीन नहीं हुआ लेकिन सीएम ने यात्रियों के साथ पूरे सफर में संवाद…

Read More

आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं के प्रत्येक संकाय से लगभग 7900 टॉपर्स विद्यार्थियों को ‘स्कूटी वितरण कार्यक्रम’ का दीप-प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी सौंपकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा शिक्षित हो, शिक्षा में समय, दूरियां और आवागमन के साधन कभी भी बाधा न बने, और विद्यार्थियों के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समत्व भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में गणतंत्र दिवस परेड 2025 में सम्मिलित NCC कैडेट्स को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने इन युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा के गुणों का बीजारोपण करती है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने कैडेट्स से यह अपील की कि वे हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन इसी उत्साह और निष्ठा…

Read More

महाकुंभ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में संगम में आस्‍था की डुबकी लगा ली है। पीएम मोदी ने महाकुंभ में संगम में जब आस्‍था की डुबकी लगाई, तो उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला नजर आई। उनके गले में भी रुद्राक्ष की माला दिखी। पीएम मोदी ने गेरुआ रंग के वस्‍त्र पहने। प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली है। प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में संगम में आस्‍था की डुबकी लगा ली है। पीएम मोदी ने महाकुंभ में संगम में जब आस्‍था की…

Read More

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, धनपत सिंह, ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 7 नगर निगमों सहित 40 निकायों में मतदान 2 मार्च को होगा, जबकि पानीपत नगर निगम में मतदान 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों के परिणाम 12 मार्च को एक साथ घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी बुधवार को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल न केवल प्रदेश का प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण एक आदर्श औद्योगिक हब बनने की पूरी क्षमता रखता है। राजधानी के आसपास पहले से ही मंडीदीप, बगरोदा, पीलुखेड़ी, मक्सी, गोविंदपुरा, अचारपुरा और फंदा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र विकसित हैं, जो इस समिट के माध्यम से नए निवेश को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि राज्य…

Read More

पश्चिम मध्य रेल। भोपाल। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तुत बजट में भारतीय रेलवे के लिए किए गए प्रावधानों पर वीडियों कान्फ्रेंसिंग से चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में रेल्वे के विकास के लिए अधिकाधिक निवेश पर बल दिया गया है जिससे रेल्वे पर संरक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्ष 2025-26 में रेलवे को 2,65,000 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। रेल्वे में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए इस बजट…

Read More

हरदा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इस अवसर पर 130.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 21 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा, जबकि 185.87 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 97 निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विशेष घाट का भी लोकार्पण करेंगे। यह विकास परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत…

Read More