Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट | उज्जैन | विशेष पूजा और भस्म आरती में सुरक्षित वापसी की कामना उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 13 दिन से टनल में फंसे 41 मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजा और भस्म आरती की गई। सबसे पहले भगवान महाकाल का विधि विधान से अभिषेक-पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का श्रृंगार कर भस्म आरती हुई। बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, सभी ने महाकाल से अपने परिवारों के साथ ही टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की। इससे पहले 21 नवंबर को…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | इंटरनेशनल डेस्क | चीनी मीडिया ने स्कूलों में एक रहस्यमय बीमारी फैलने की बात कही है। इसके चलते चीन की राजधानी बीजिंग और उसके 500 मील (करीब 800 किमी) के दायरे में सभी अस्पताल मरीजों से भरे हैं। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पीड़ित बच्चों में फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने 13 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी बताया कि चीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | उत्तरकाशी | दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं।  बरमा से अब और ड्रिलिंग नहीं होगी: अर्नोल्ड डिक्स सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स कहते हैं, “इसके कई तरीके हैं। यह सिर्फ एक ही रास्ता नहीं है। फिलहाल, सब कुछ ठीक है। अब ऑगरिंग नहीं देख पाएंगे। ऑगर खत्म हो गया है। बरमा (मशीन) टूट…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | जम्मू | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीते 34 घंटे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में कैप्टन शुभम, कैप्टन एमवी प्रांजिल, हवलदार माजिद, पैराट्रूपर सचिन लॉर और नायक संजय बिष्ट शामिल हैं। वहीं, मारे गए एक आतंकी का नाम कारी है। डिफेंस PRO के मुताबिक, कारी पाकिस्तानी नागरिक था। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेंड किया गया था। दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कारी लश्कर-ए-तैयबा का…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | छिंदवाड़ा | विजय ठाकरे | प्रकाश साहू निवासी वार्ड नम्बर.29 और राम मोहन साहू के बीच लगी छिंदवाड़ा विधानसभा की जीत हार को लेकर 1000000 (दस लाख) रु की शर्त । सोशल मीडिया में एग्रीमेंट हो रहा वायरल छिंदवाड़ा में कल से एक लिखित एग्रीमेंट बहुत वायरल हो रहा है जिसमें दो व्यापारियों ने आपस में शर्त लगाई है । इस शर्त का बाकायदा लिखित एग्रीमेंट भी हुआ है । शर्त के मुताबिक कांग्रेस प्रत्यासी कमलनाथ चुनाव हारते है और भाजपा प्रत्यासी विवेक बंटी साहू जीतते है तो प्रकाश साहू राममोहन साहू को दस लाख रूपये देंगे…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | राजधानी भोपाल की हवा लगातार प्रदूषित हो रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 के पार पहुंच गया है। इसे लेकर कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा भी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कलेक्टर और निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग की और प्रदूषण को रोकने के लिए इंतजाम करने की बात कही है। जब एक्यूआई बढ़ने की वजह पता लगाई तो कई कारण सामने आए। सबसे बड़ी वजह निर्माण कार्यों के दौरान उड़ने वाली धूल है। अभी भोपाल में मेट्रो, कोलार सिक्सलेन समेत कई निर्माण चल रहे हैं। सड़कें भी जर्जर हैं। इस वजह से भी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | IAF ने नए नाम और काम का प्रस्ताव डिफेंस मिनिस्ट्री को दिया, स्पेस डॉक्ट्रिन पहले से तैयार इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने हवा के साथ-साथ स्पेस में भी ताकत जुटानी शुरू कर दी है। IAF अब स्पेस के सिविल और मिलिट्री दोनों पहलुओं का उपयोग करने के लिए विचार कर रही है, जिसके लिए उसने इंफ्रास्ट्रक्चर और थिओरेटिकल फ्रेमवर्क तैयार किया है। इस नए रोल के लिए IAF ने अपना नाम भी तय कर लिया है- इंडियन एयर एंड स्पेस फोर्स। एयर फोर्स ने नए नाम का प्रस्ताव डिफेंस मिनिस्ट्री में भेजा है। मिनिस्ट्री…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | छतरपुर में कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हत्या के मामले में तीसरी FIR हो गई है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राजनगर कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक विक्रम सिंह नाती राजा समेत 60 लोगों के खिलाफ खजुराहो थाने में केस दर्ज किया गया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि दिग्विजय और नाती राजा समेत 60 लोगों ने खजुराहो थाने के सामने बिना किसी अनुमति के टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया था। पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी को आधार बनाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक लोकप्रिय डायरेक्ट मार्केटिंग कंपनी एमवे इंडिया, जिसने देशभर में लाखों लोगों को आकर्षक कमीशन की पेशकश करके अपना सदस्य बनाकर भारत में मल्टी-लेवल-मार्केटिंग (एमएलएम) की शुरुआत की थी, के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. एजेंसी ने दावा किया कि ईडी ने बड़ी संख्या में ग्राहकों को धोखा देकर एमवे द्वारा अर्जित 4,050 करोड़ रुपये की अपराध आय की पहचान की है. एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘अंतिम उपभोक्ता को सीधे सामान बेचने के बजाय एमवे ने सदस्यों की एक बहु-स्तरीय मार्केटिंग योजना शुरू की है…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस में यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। कांग्रेस से जुड़े यंग इंडिया के खिलाफ ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। इस कंपनी में सोनिया-राहुल की 76% हिस्सेदारी है। इसी केस में ED ने 3 अगस्त 2022 को दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया था। पिछले साल 2 और 3 अगस्त को ED की टीम ने सुबह से देर शाम तक नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों…

Read More