Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट -राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज मावठ हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों के कई हिस्सों में बीती रात से आज सुबह तक रूक-रूक 2 से लेकर 8MM तक बरसात हुई। वहीं जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं में भी देर रात से बादल छाने शुरू हो गए। मौसम के इस बदलाव से शहरों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया, वहीं कई हिस्सों में अभी भी सर्द हवा चल रही है, हालांकि आज राजस्थान में कहीं भी पारा माइनस में नहीं रहा।हनुमानगढ़ के रावतसर में 8, नोहर में 5, हनुमानगढ़ शहर में 6, पीलीबंगा, संगरिया, टिब्बी में 2-2MM बारिश हुई। बारिश के…

Read More

पब्लिक फर्स्ट- अमेरिका में 11 जनवरी को सभी उड़ान सेवाएं ठप होने के पीछे का कारण सामने आ गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने जानकारी दी है कि एक कर्मचारी ने गलती से कुछ जरूरी फाइल्स डिलीट कर दी थीं। इनके डिलीट होने से एक जरूरी कम्प्यूटर सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था और 11 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। FAA की शुरुआती जांच में किसी साइबर अटैक या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। घटना के वक्त कर्मचारी प्राइमरी डेटा और बैकअप डेटा पर काम कर रहे थे। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट – एक महिला IPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। 25 जनवरी को 5 टीमों के नाम सामने के बाद ऑक्शन होगा।5 टीमों के बीच कुल 22 मैच मुंबई के डीवाय पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होंगे। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं, पहली बार होने वाले महिला IPL के चैंपियन को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट – अवध-असम एक्सप्रेस में एक यात्री को TTE ने जमकर पिटाई कर दी। उसे मुक्के ही मुक्के मारे। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने टीटीई से जुर्माने की रसीद मांग ली थी। भीड़ होने के कारण वह जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में चढ़ गया था। यह पूरी घटना बहादुरगढ़ के पास की है। TTE ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए यात्री को गाजियाबाद GRP के हवाले कर दिया। वहीं, यात्री ने TTE के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। जबकि TTE की तरफ से अभी कोई शिकायत GRP के पास नहीं आई है। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट – ग्वालियर में दस दिन पहले शहर के मुरार व बहोड़ापुर इलाके में ATM काटकर 53 लाख रुपए लूटने वाले ATM कटर गैंग के बदमाशों की तलाश में दस दिन से पुलिस की टीम हरियाणा के नूह मेवात के सुनाना, ताबडू में डेरा जमाए थी। ग्वालियर पुलिस पहरा ही देती रह गई और दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ATM काटने वाली गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को उठा ले गई है। गैंग का सरगना सोहराब उर्फ सुब्बा, समीर सहित तीन को दिल्ली पुलिस ने उठाया है। इस गैंग ने ग्वालियर, मुरैना के अलावा महाराष्ट्र के अकोला, दिल्ली में…

Read More

पब्लिक फर्स्ट – पटना के बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना ZOO से सगुना मोड़ जाने वाली लेन में पिकअप वैन और स्कूल बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन के ड्राइवर और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट – पंजाब के डेरा बस्सी के नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप में एक 88 साल के महंत द्वारका दास की 5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। लोहड़ी बंपर का पहला इनाम उन्हें मिला है। लॉटरी निकलने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल है और लड्डू बांटे जा रहे हैं। बुजुर्ग ने अपने पोते को पैसे देकर जीरकपुर से लोहड़ी बंपर का टिकट खरीदवाया था। बीते 40 सालों से हर महीने टिकट खरीदते थे। वह अपनी टिकट की जीती हुई राशि को दोनों बेटे मुकेश और नरिंदर के अलावा अपने मंदिर पर भी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट – भोपाल में ‘गड्‌डी गैंग’ सिलसिलेवार ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा है। इनके निशाने पर महिलाएं हैं। पुलिस को इस गैंग का सीसीटीवी मिला है। गैंग के सदस्य हाथ नहीं आए हैं। इलाका बदल बदलकर यह गैंग महिलाओं से जेवर की ठगी कर रही है। सीसीटीवी में महिला-पुरुष के साथ एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है। तीनों अकेली महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। चार दिन में 4 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट -भदोही में बुधवार को एक प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे प्रेमी ने फोन करके प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। वह अपनी छोटी बहन के साथ वहां पहुंची। वहां उसने प्रेमिका से बार-बार मोबाइल बिजी रहने का कारण पूछा। प्रेमिका इस सवाल पर नाराज हुई तो वह उखड़ गया। मारपीट करने लगा। फिर तमंचे सटाकर उसकी कनपटी पर गोली मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट – मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 1 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। किसान 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। किसान किस सेंटर पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, किस तारीख को उपज लेकर जाएंगे, यह तय करने की सुविधा किसानों को दी गई है। किसान रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कियोस्क, लोक सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की शुल्क भी शासन ने तय कर दी है। 50 रुपए फीस इसके लिए तय की गई है। publicfirstnews.com

Read More