Author: Public First News

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल में बैतूल-खेड़ी मार्ग के करबला घाट स्थित माचना नदी पर बनने वाले 4-लेन पुल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके, विधायक श्री महेन्द्र सिंह चौहान, श्री चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उइके, जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भूमिपूजन समारोह में हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह पुल सड़क सुरक्षा और यातायात सुविधा में सुधार के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने अधिकारियों…

Read More

टीकमगढ़ जिले के ग्राम मतोली में रविवार सुबह क्रिकेट खेलते समय मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गौशाला के पास स्थित क्रिकेट मैदान में हुए इस विवाद में 23 वर्षीय युवक बलराम उर्फ बालादीन अहिरवार की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास अहिरवार ने गुस्से में आकर बलराम के सिर पर क्रिकेट के बल्ले…

Read More

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु प्रयागराज के संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ पड़े हैं। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही मौनी अमावस्या का स्नान प्रारंभ हो गया, जिसके साथ ही पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। प्रशासन के अनुसार मौनी अमावस्या के इस महापर्व पर तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम पहुंचने का अनुमान है। स्नान पर्व को…

Read More

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील स्थित गांव बमनापाती के निवासी 32 वर्षीय दिव्यांग अभिषेक के सपने को आखिरकार पंख लग गए। क्रिकेट के प्रति गहरी दीवानगी रखने वाले अभिषेक वर्षों से टीम इंडिया के हर मुकाबले को टीवी पर देखते आए हैं। उनकी दिली इच्छा थी कि वे इंदौर में आयोजित भारत–न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का मैच स्टेडियम में जाकर लाइव देख सकें, लेकिन टिकट न मिलने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया था। टिकट न मिलने से निराश अभिषेक ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मदद की अपील की। जैसे ही यह संदेश मुख्यमंत्री तक…

Read More

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से रविवार को पद्मश्री से सम्मानित श्री अगुस इंद्रा उदायना ने सौजन्य भेंट की। इंडोनेशिया और मध्यप्रदेश के मध्य युवा विकास, सांस्कृतिक सहयोग तथा द्विपक्षीय खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भेंट के दौरान श्री अगुस इंद्रा उदायना ने इंडोनेशिया (विशेष रूप से बाली) और मध्यप्रदेश के बीच यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके माध्यम से दोनों देशों के युवाओं को कला, आयुर्वेद, संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली एवं शैक्षणिक अनुभवों से परिचित होने का अवसर मिल सकता है। इससे…

Read More

जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेई नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस जांच में मृतक की पहचान झांसी जिले के दूढी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक मकर संक्रांति के दिन नहर में नहाने के दौरान डूब गया था। घटना के…

Read More

विश्लेषण : जहाँ पीड़िता से संयम और अपराधी से समझौते की उम्मीद रखी गई !! यह प्रश्न केवल आस्था का नहीं है,यह न्याय, नैतिकता और सामाजिक प्रशिक्षण का प्रश्न है। सीता का अपहरण और महीनों की बंदीरामायण की केंद्रीय घटना है।फिर भी एक असहज प्रश्न सदियों से दबा दिया गया: सीता के अपहरण और अपमान के बावजूदरावण को ‘अवसर’ देने की आवश्यकता क्यों पड़ी? ‘अवसर’ का तर्क — और उसकी कीमत दूत भेजा गया।संदेश गया — “सीता लौटा दो, युद्ध टल सकता है।” यह राजधर्म की भाषा थी।लेकिन नारी-न्याय की दृष्टि से यह भाषा असहज है। क्योंकि यदि रावण मान…

Read More

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में जननी 108 एम्बुलेंस सेवा के ड्राइवर द्वारा गरीब मरीज से पैसे लेने का मामला सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली यह सेवा माताओं और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा के रूप में उपलब्ध है, लेकिन इस घटना ने इस व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, एक गरीब दादा ने अपने डिलीवरी के लिए जननी 108 एम्बुलेंस का उपयोग किया। इस दौरान ड्राइवर ने उनसे पैसे की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ तौर पर देखा…

Read More

पन्ना जिले में अनाज उपार्जन और खाद्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और तंत्रगत गड़बड़ी को उजागर करता एक और मामला सामने आया है। शाहनगर थाना क्षेत्र के टिकरिया से यह खबर आई है कि हाइवे बायपास स्थित महाराणा प्रताप ढाबे से बड़ी मात्रा में विभिन्न उपार्जन केंद्रों का धान और बारदाना बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उपार्जन अनाज के परिवहन वाहनों के माध्यम से सांठगांठ कर अवैध अनाज खरीदी की जा रही थी। इस मामले ने पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों में…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय बलवंत परशुराम आप्टे “बाल आप्टे” की जयंती के अवसर पर उन्हें सम्मानपूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल आप्टे जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और शिक्षाएँ आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि बाल आप्टे जी ने युवाओं को देश की सेवा और अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए संस्कारित किया, और उनके आदर्श आज भी भारतीय युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय…

Read More