CBSE ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। 90.68% लड़कियां तो 84.67% लड़के पास हुए हैं।

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
CBSE की 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर देख सकते हैं। यहां छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 3883710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 2186940 और 12वीं के 1696770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

Share.

Comments are closed.