पब्लिक फर्स्ट,दिल्ली। देश में मानसून का दौर शुरू हो चुका है, इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) गुरुवार यानी 1 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में बिहार और पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति का भी अनुमान लगाया है।

बतादें कि, आने वालें दिनों के लिए मौसम विज्ञान ने दिल्ली और बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, कर्नाटक में 4 जून तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है इसके साथ ही बेंगलुरु के साथ साथ आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान की माने तो 4 जून तक बेंगलुरु में भारी बारिश होने संभावना हैं। बेंगलुरु के साथ साथ आठ जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, बेंगलुरु शहरी, कोडागु, हासन और शिवमोग्गा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.