पब्लिक फर्स्ट। मुंबई।

IPL के दौरान चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। 5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स को IPL का खिताब दिलाने वाले धोनी को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोट लग गई थी।

CSK सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी को अगले सीजन के मिनी ऑक्शन से रिलीव किए जाने पर कहा, ‘सच कहूं तो हमने अभी नहीं सोचा है। यह धोनी पर निर्भर करता है कि वह आगे क्या फैसला लेंगे।’

IPL जीतकर धोनी बोले- आज रिटायरमेंट का ऐलान आसान होता:अगली बार के लिए कड़ी मेहनत मुश्किल, पर ये फैंस को मेरा तोहफा होगा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवीं बार IPL खिताब जीता है। इस जीत के बाद 41 साल के धोनी ने संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा- CSK के फैंस से मुझे जितना प्यार मिला है, उनके लिए एक और सीजन खेलना का तोहफा होगा।

Share.

Comments are closed.