पब्लिक फर्स्ट,पटना। देश में गर्मी का दौर चल रहा हैं। इसी बीच पटना के साथ साथ पूरे बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती हैं और शाम 6 बजे तक गर्म हवाओं का प्रकोप से लोग काफी परेशान हो गए हैं। इसी भीषण गर्मी में लोगों से लेकर जानवरों तक का हाल बेहाल है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल राज्य में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले 5 दिनों तक राज्यभर में यही स्थिति बनी रहने का अनुभव लगाया गया है। इसके के चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी और उत्तर बिहार के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है।

बतादें कि, गुरुवार यानी 1 जून को भी सूबे में कई जगहों पर लू से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं बारिश का सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 2 जून को भी 9 जिलों में लू यानी चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, सहरसा जिले में कुछ जगहों पर लू चलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार, आने वाले 5 दिनों के अंदर अंदर उत्तरी इलाकों में गर्मी का सितम और तेज हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

Secret Link