पब्लिक फर्स्ट। राजगढ़।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में किसान कल्याण महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में 6 हजार करोड़ रूपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में 1400 करोड़ की सौगात दी।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने जो कर्ज माफी का वादा किया था। इसके बाद किसानों ने ब्याज नहीं भरा। वह ब्याज की गठरी 2200 करोड़ हो गई। आज हम वह गठरी उतार रहे हैं। राजनाथ सिंह आज अकेले 2 हजार 900 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि डालेंगे। उन्होंने कहा कि देखो भइया साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये गए तो नारे तो लगाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आए है। मैंने उनसे राजनीति का क ख ग सीखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे हुए हैं, स्वागत कीजिए मोदी जी का। आज मेरी लाड़ली बहनें इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। योजना का पैसा खाते में नहीं आया तो बाकी 50 लाख बहनों के खातों में भी पैसा कल सवेरे तक आ जाएगा। हम कमलनाथ थोड़े ही है। एक बात और सुन लो, केवल एक हजार नहीं…जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम होगा, वैसे-वैसे एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए फिर 1500 रुपए फिर 1750, 2 हजार, 2000 रुपए फिर 2500 रुपए करूंगा। इसको बढ़ाकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा। बहनों की जिंदगी बदलना हमारी जिंदगी का मिशन है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.