पब्लिक फर्स्ट।

बिपरजॉय की वजह से किनारे पर बांधी गईं नाव
अरब सागर में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही है। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है।


गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह गुरुवार शाम 4 से रात 8 बजे के बीच कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंचेगा। इस दौरान हालात बेहद खराब हो सकते हैं।

पाकिस्तान में भी दिखने लगा तूफान का असर
पाकिस्तान में भी तूफान का असर दिखने लगा है. कराची और लाहौर में तेज बारिश हो रही है

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखौ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘यह शाम 4 बजे तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी और टिन के घरों को नुकसान हो सकता है। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।’

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link