पब्लिक फर्स्ट |लुधियाना | गैस रिसाव की घटना में कई लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया आई। उन्‍होंने हर मुमकिन मदद का वादा किया है। पिछले एक में गैस रिसाव की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से कुछ में बाल-बाल लोगों की जान बची। कई में लोगों की मौत भी हुई।

  • लुधियाना गैस लीक हादसे में 11 लोगों ने गंवाई जान
  • पिछले एक साल में गैस लीक की हुई हैं कई घटनाएं
  • कुछ में बाल-बाल बची लोगों की जान तो कई में हुई मौत

पंजाब के लुधियाना जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक (Ludhiana Gas Leak Accident) के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। कई दूसरे बीमार पड़ गए। इन्‍हें एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को खाली करा लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना को बेहद दर्दनाक बताकर हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही है।

Share.

Comments are closed.