पब्लिक फर्स्ट।नई दिल्ली

देश के 5 राज्यों में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इसे लेकर तैयारी में जुट गई है। इसके लिए 6 जुलाई से बैठकों का दौर जारी है।इसी कड़ी में नई दिल्ली में 18 जुलाई को NDA की मीटिंग होनी है। जिसमें NCP के प्रफुल्ल पटेल शामिल होंगे। NCP ने इसी महीने महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के साथ गठबंधन किया है।वहीं, बिहार से लोकतांत्रिक जनता पार्टी के चिराग पासवान समेत दूसरे दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं। जिनमें VIP, HAM जैसी पार्टियों के आने की उम्मीद है।इसके पहले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया। जिसमें राजस्थान, बिहार, झारखंड और तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 नाम शामिल किए गए।

NDA की मीटिंग बुलाने की वजह क्या है…

चिराग पासवान पिता रामविलास के एकमात्र उत्तराधिकारी के तौर पर शामिल होंगे। BJP चिराग के जरिए लोकसभा चुनाव में बिहार के 4.5% दुसाध और पासवानों को साधने की कोशिश करेगी।

BJP उम्मीद कर रही है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी के जुड़ने से ओबीसी और दलितों को रिझाने में कामयाब हो सकती है।

विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी के आने से नाविकों, मछुआरों और किसानों के वोट BJP के पक्ष में हो सकते हैं।

पूर्व सहयोगी रहे तेलुगु देशम और शिरोमणि अकाली दल से भी BJP की बातचीत चल रही है। सोच यही है कि NDA के विस्तार से पार्टी की छवि में सुधार हो।

2 दिन पहले भाजपा ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए थे

7 जुलाई को भाजपा ने राजस्थान और MP समेत 4 राज्यों में चुनाव प्रभारियों की घोषणा की थी। केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का जिम्मा सौंपा गया था।पार्टी ने इन राज्यों के सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी। राजस्थान में जोशी के साथ नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी बनाया गया था। मध्य प्रदेश में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया था।इसके अलावा तेलंगाना में सुनील बंसल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। इन चारों राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में फिलहाल भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.