पब्लिक फर्स्ट।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे पास उपलब्धियां और विकास कार्यो के हथियार है, उनका उपयोग करें। सीएम ने सरकार के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। एक दिन पहले राजधानी भोपाल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के सांसद और विधायकों को नसीहत दी। सीएम ने कहा कि मैदान में उतरो और विरोधियों पर टूट पड़ो। सीएम चौहान ने विधायक-सांसदों से कहा कि विरोधियों के सामने विकास और उपलब्धियों के हथियार हाथ में उठा लो।

दरअसल, राजधानी भोपाल के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश में सांसद और विधायक शामिल हुए। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी ने विधायक व सांसदों को संबोधित किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और वीरेन्द्र खटीक भी थे।

4 से 14 तक चलेगा संकल्प अभियान


बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए जानकारी दी कि बूथ सशक्तिकरण के तीसरे चरण में बूथ विजय संकल्प अभियान 4 से 14 मई के बीच चलेगा, जिसमें सांसद और विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केंद्रीय नेतृत्व ने जो कार्यक्रम निर्धारित किए है, वे हर बूथ पर सफर क्रियान्वित हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।

दावे और दम के साथ रखे अपनी बात


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग जनता में झूठ फैला रहे है। उन्होंने कभी विकास के काम नहीं किए। कांग्रेस के समय अनाज का एक करोड़ मैट्रिक टन उत्पादन होता था जो आज बढक़र सात करोड़ मैट्रिक टन हो गया है, जो मध्य प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ का होता था, आज तीन लाख 14 हजार करोड़ से अधिक का है।

सीएम शिवराज ने कहा कि हमने किसानों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया है। कांग्रेस की जब सरकार थी तब वह फुकलेट कंपनी थी, उसने हितग्राहियों को पैसा नहीं बांटा। हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। हर योजना के हितग्राहियों को हम राशि दे रहे है। हमारे पास इतने विकास के काम है कि पूरे दावे और दम के साथ कांग्रेस के झूठ का जवाब दें। उन्होंने सांसद, विधायकों से कहा कि मैदान में उतरो और विरोधियों पर टूट पड़ो। हमारे पास उपलब्धियां और विकास कार्यो के हथियार है। उनका उपयोग करो. मुख्यमंत्री ने सरकार के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने में जुट जाने का आव्हान किया।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.