पब्लिक फर्स्ट। इंफाल।

मणिपुर हिंसा के बीच महिला से छेड़छाड़ का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक किराने की दुकान पर BSF का जवान महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहा है। इंफाल का यह वीडियो 20 जुलाई का बताया जा रहा है।

NDTV के मुताबिक, आरोपी की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सतीश प्रसाद के रूप में हुई है। घटना सामने आने के बाद BSF ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी पहने हुए जवान एक महिला को जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रहा है। जवान के पास राइफल भी है। महिला उसे बार-बार रोक रही है, फिर भी वो छेड़खानी कर रहा है।

मणिपुर में उपद्रवियों ने 2 महिलाओं को नग्न घुमाया


19 जुलाई को मणिपुर में दो महिलाओं को बिना कपड़ों में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर #ManipurViolence से ये वीडियो पोस्ट किया गया। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में गैंगरेप किया गया। यह घटना इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई थी। इंटरनेट बैन होने के कारण यह वीडियो तब सामने नहीं आ सका था।

भीड़ महिलाओं से बोली- जिंदा रहना है, तो कपड़े उतारो
20 जुलाई को पता चला कि 4 मई को दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाया गया था। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 21 साल की गैंगरेप पीड़िता ने भास्कर को बताया, ‘हम पुलिस की गाड़ी में थे। लगा था, वो हमें बचा लेंगे। मैतेई लड़कों की भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया।

हमें उतारकर इधर-उधर छूने लगे। उन्होंने कहा- जिंदा रहना है, तो कपड़े उतारो। हमने मदद के लिए पुलिसवालों की तरफ देखा, उन्होंने मुंह फेर लिया। फिर हमने जान बचाने के लिए कपड़े उतार दिए….’। पीड़िता अभी भी ट्रॉमा में है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.