पब्लिक फर्स्ट।

22 बाद साल बड़े पर्दे पर दिखेगी जोड़ी सकीना और तारा सिंह ने बेटे के साथ किया जबरदस्त डांस
सनी देओल अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग मैं निकला गड्डी लेके रिलीज हो गया है। एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। गाने में सनी और अमीषा अपने बेटे के साथ आईकॉनिक सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण और मिथुन ने आवाज दी है।

इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावा’ रिलीज किया था। मेकर्स ने इस गाने का नया वर्जन 22 साल बाद रिलीज किया है।

गदर-2 के प्रमोशन के लिए तनोट पहुंचे सन्नी देओल

रिलीज से पहले सनी देओल और अमीषा फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। हालही में सनी जैसलमेर के तनोट पहुंचे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से जोधपुर से सीधे भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में सनी ने पूजा-अर्चना की है।

मंदिर से वे तनोट मंदिर परिसर में BSF के जवानों के साथ रुके। उन्होंने जवानों के साथ अपनी फिल्म के गाने ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ पर जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं सनी ने यह पहुंचकर जवानों के साथ पंजा भी लड़ाया।

11 अगस्त को रिलीज होगी गदर 2

गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है। फिल्म गदर में सनी देओल ने तारा सिंह का रोल प्ले किया था। अमीषा पटेल ने एक पाकिस्तानी महिला सकीना की भूमिका निभाई थी। दोनों लीड रोल में थे। ये फिल्म गदर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट थी। गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। ये गदर के पहले पार्ट के डायरेक्टर भी थे। फिल्म में सनी-अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगे। गदर 2 थिएटर्स में 11 अगस्त को रिलीज होगी।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link