पब्लिक फर्स्ट।

2 की मौत, 30 लापता; समुद्री तूफान में फंसने से हुआ हादसा
इटली के लैम्पेडुसा आईलैंड के पास प्रवासियों की 2 नावें डूब गईं। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग लापता है। मरने वालों में एक महिला और उसकी एक साल की बच्ची भी शामिल है। इटली ने बताया कि उन्हें आइवोरी कोस्ट से दोनों के शव मिले हैं।

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन माइग्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नावों के समुद्री तूफान में फंसने से हुआ। दोनों नावें गुरुवार को ट्यूनिशिया के फैक्स पोर्ट से रवाना हुई थीं। वहीं, ट्यूनिशिया ने बताया है कि उन्हें फैक्स बीच से भी 10 प्रवासियों के शव मिले हैं।

समुद्री पहाड़ियों में फंसे प्रवासियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
इटली के कोस्टगार्ड लापता प्रवासियों की खोज कर रहे हैं। वहीं, कोस्टगार्ड ने रविवार को लैम्पेडुसा में पहाड़ी इलाकों में फंसे 20 प्रवासियों को भी बचाया। इनका रेस्क्यू हेलिकॉप्टर से किया गया। वो यहां 48 घंटों से फंसे हुए थे। समुद्री की तेज हवा से उनकी नाव पहाड़ियों के बीच फंस गई थी।

इटली की पेट्रोल बोट्स ने हाल ही के दिनों में 2000 प्रवासियों की जान बचाई है।इटली के गृह मंत्रालय के मुताबिक इस साल अब तक वहां 92 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।

ट्यूनिशिया में जुलाई तक 901 लोगों के शव बरामद
उत्तरी अफ्रीका से अपने देश छोड़कर यूरोप जाने वाले लोगों की संख्या में इस साल काफी इजाफा हुआ है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गैरकानूनी तरीकों से नावों के सहारे यात्रा कर रहे हैं। देश के गृह मंत्री ने जुलाई में कहा था कि ट्यूनीशियाई तट रक्षक ने इस साल 1 जनवरी से 20 जुलाई तक अपने तट से डूबे हुए प्रवासियों के 901 शव बरामद किए हैं।

प्रवासियों को गैर कानूनी तरीकों से यूरोप जाने से रोकने के लिए 16 जुलाई को, ट्यूनीशिया और EU ने एक समझौता किया। इसके तहत लोगों की जान जोखिम में डालकर उन्हें यूरोप भेजने वाले मानव तस्करों को काबू किया जाएगा। साथ ही सीमाओं पर भी सख्त पहरेदारी होगी।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.