पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली।

महिला मेंबर्स वाले सदन में ऐसा कभी नहीं देखा, ये उस परिवार के लक्षण
लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा- एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं। ये आज देश को पता चल गया।

अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन आज सबसे पहले राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने मणिपुर पर ‘भारत माता की हत्या’ वाली बात कही जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया। स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

स्पीकर से राहुल की शिकायत
भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है। राहुल ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान 35 मिनट तक अपनी बात रखी।

राहुल ने 35 मिनट स्पीच दी, PM के लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है
संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी की स्पीच के साथ शुरू हुई। राहुल ने अपने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की। राहुल ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैं रिलीफ कैंप गया। महिलाओं और बच्चों से बात की। प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.