पब्लिक फर्स्ट। हेल्थ
आजकल की महिलाएं घर और ऑफिस दोनों संभालती हैं लेकिन इन सब के बीच वह अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पातीं। कई बार तो महिलाएं छोटी-छोटी दिक्कतों पर भी ध्यान नहीं देती हैं जो कि आगे चलकर बड़ी समस्याएं बन जाती हैं। एक्सपर्ट भी कहते हैं कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर महिलाएं अपना ध्यान नहीं रखेंगी तो 40 की उम्र आते-आते कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं फिट रहने के लिए महिलाओं को डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।
अलसी

अलसी के बीज महिलाओं के हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस जैसी समस्या में भी अलसी के बीज फायदा करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीजों के सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।
दही
दही में कैल्शियम, फॉस्फोरस समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, इसके साथ ही दही खाने से हड्डियों और दांतों को भी मजबूती मिलती है।
फिश
जो महिलाएं मांसाहारी खाना खाती हैं उन्हें अपनी डाइट में फिश जरूर शामिल करन चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
बीन्स
बीन्स में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिस वजह से इनका सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। बीन्स के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकती हैं।
सेब
विटामिन्स, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर सेब को अपनी डाइट में जरूर ले। सेब खाने से खून की दूर कर सकते हैं। सेब आपकी हड्डियां मजबूत करेगा और कब्ज से भी राहत।