पब्लिक फर्स्ट | इंदौर |

इंदौर और देवास में जीडी फूड्स के मालिक जीडी बाहेती के घर और फैक्ट्री पर आयकर विभाग (आईटी) उत्तर प्रदेश की सर्चिंग चल रही है। इंदौर के न्यू पलासिया प्रिंस स्क्वायर में बाहेती के घर पर कानपुर से आईं दो अलग-अलग टीमें छानबीन कर रही हैं।

लोकल पुलिस भी मौजूद है। देवास में मक्सी रोड पर जीडी फूड्स की एक यूनिट है। यहां पारले बिस्किट बनाए जाते हैं। इंदौर में निवास है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में कृष्णा फूड्स के ठिकानों पर भी आईटी विभाग ने रेड की है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भी कार्रवाई की जा रही है। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link