पब्लिक फर्स्ट। तेलंगाना

Telangana Congress Candidate List: कांग्रेस हाई कमान ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। जैसा की बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी की पितृ पक्ष समाप्त होते ही और शारदीय नवरात्र की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। और हुआ भी ऐसा ही आज माँ जग जननी के आशीर्वाद के साथ पहले ही दिन जारी हुई इस लिस्ट में क्यों कांग्रेस के 55 उम्मीदवार शामिल हैं।

कांग्रेस ने इन्हे दिया टिकट

अब बात करते है कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए किस पर भरोसा जताया है। इनमें कोडंगल से रेवंत रेड्डी, हुजूरनगर से उत्तम कुमार रेड्डी, मुलुगु से दसारी सीताक्का कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। वहीँ कांग्रेस आलाकमान ने मेडक से मयनामपल्ली रोहित राव, मल्काजगिरी से मयनामपल्ली हनुमंत राव और कई अन्य लोगों को सियासी रण में उतारा है। आपको बता दें तेलंगाना विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है उससे पहले 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जायेंगे।

55 नाम आए सामने

119 सीटों वाले तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूचि में 55 नाम घोषित कर दिए है। तेलंगना में पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव आयोजित हुए थे और इसी के साथ चंद्रशेखर राव तेलंगना के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। बता दें कि एक और जहाँ उत्तर भारत में कांग्रेस की पकड़ लगभग छूट चुकी है वहीँ दक्षिणी भारत में लगातार कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने में जुटी हुई है। कर्नाटक जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं।

Share.
Leave A Reply