पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली

आपको जानकर आश्चर्य होगा की भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा भारत में नहीं बल्कि भारत के बहार भी है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में रहने वाले भारतीयों ने बाबा साहेब अंबेडकर 19 फीट की मूर्ति कानिर्माण कराया है। आज जिसका अनावरण भी किया गया है। ये देश से बाहर उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है। वॉशिंगटन के मैरीलैंड में अनावरण के दौरान 500 से ज्यादा भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे।

एस जयशंकर ने बताया

देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के अनवारण पर प्रधानमंत्री मोदी का मैसेज शेयर करते हुए लिखा अंबेडकर के अनुयायियों ने एकजुट भारत की नींव न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में रखी है। उन्होंने जय भीम के नारे लगाए। ये भारत के लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है कि लोग बारिश के बीच 10 घंटे का सफर तय कर इस कार्यक्रम में शामिलहोने पहुंचे।

आपको बता दे भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की इस प्रतिमा को मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। इतना ही नहीं मूर्तिकार राम सुतार इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी बना चुके हैं। सरदार पटेल की ये मूर्ति गुजरात में माँ नर्मदा के किनारे बनाई गई है।

publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply